Bihar Festival Trending ग्रामीण भारत

छठ पर घर जाने की जिद: आनंद विहार स्टेशन पर उमड़ी भीड़, स्पेशल ट्रेनें भी नहीं दे पा रहीं राहत

छठ पर घर जाने की जिद: आनंद विहार स्टेशन पर उमड़ी भीड़, स्पेशल ट्रेनें भी नहीं दे पा रहीं राहत

Ancवार्ता,ब्यूरो,नई दिल्ली छठ महापर्व पर अपने परिवार के साथ त्योहार मनाने के लिए दिल्ली से बिहार और पूर्वांचल जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर उमड़ रही है। स्टेशन पर सुबह से ही यात्रियों की लंबी कतारें लगी हैं। कोई सिर पर बैग रखकर खड़ा है तो कोई गोद में छोटे बच्चों को लेकर ट्रेन का इंतजार कर रहा है। हर किसी की कोशिश है कि किसी तरह समय पर अपने घर पहुंचकर छठ का पर्व मना सके।

स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर यात्रियों की भीड़ के बीच बैठने तक की जगह मिलना मुश्किल हो रहा है। परिवार के साथ सफर करने वाले लोगों को सामान संभालने और बच्चों को भीड़ से सुरक्षित रखने में काफी परेशानी हो रही है। कई यात्री घंटों से ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं। इसके बावजूद उनके चेहरों पर घर पहुंचने की उम्मीद साफ दिखाई दे रही है, बिहार और पूर्वांचल जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। कंफर्म टिकट नहीं मिलने के कारण भी कई लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।

ANC Varta

About Author

You may also like

Trending ग्रामीण भारत

कुम्हड़ा के चमत्कारिक फायदे : आपकी थाली से सेहत तक का सफर

ANCवार्ता, दिल्ली कुम्हड़ा, जिसे आम बोलचाल में कद्दू कहा जाता है, हमारे किचन की सबसे सामान्य लेकिन सबसे ताक़तवर सब्ज़ियों
ग्रामीण भारत धर्म राज्य / क्षेत्रीय राष्ट्रीय

नवरात्रि 2025- कलश स्थापना शुभ मुहूर्त, जानें घटस्थापना की संपूर्ण विधि और मंत्र

नवरात्रि के पहले दिन कब और कैसे करें घट स्थापना, जानें कलश पूजा की पूरी विधि और शुभ मुहूर्त ANCवार्ता,