दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का कहर: कई इलाकों में AQI 500 पार, पांचवीं तक हाइब्रिड मोड में पढ़ाई
Ancवार्ता,ब्यूरो,नई दिल्ली दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण गंभीर स्तर पर पहुंच गया है। गुरुवार सुबह दिल्ली के कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 500 के पार दर्ज किया गया। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में भी हवा बेहद खराब रही। सोनिया विहार, मॉडल टाउन, आनंद विहार और रोहिणी समेत कई इलाकों में प्रदूषण का स्तर चिंताजनक बना हुआ है।
बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली-एनसीआर में पांचवीं कक्षा तक के बच्चों की पढ़ाई हाइब्रिड मोड में कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत स्कूल ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से कक्षाएं चला सकेंगे। यह व्यवस्था दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर में लागू की गई है। इसका उद्देश्य बच्चों को प्रदूषित हवा के संपर्क से बचाना है।

