दिल्ली में 996 स्थानों पर तैयार हुए 1482 छठ घाट, 74 एजेंसियां संभाल रहीं व्यवस्था
Ancवार्ता,ब्यूरो,नई दिल्ली दिल्ली में छठ महापर्व को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। राजधानी में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 996 स्थानों पर कुल 1482 छठ घाट बनाए गए हैं। इन घाटों पर साफ-सफाई, सुरक्षा, रोशनी और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी 74 सरकारी एजेंसियों को सौंपी गई है।
छठ पर्व की तैयारियों को समय पर पूरा करने के लिए अधिकारी लगातार व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर रहे हैं। मंत्री और संबंधित विभागों के अधिकारी भी अलग-अलग घाटों पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। प्रशासन का उद्देश्य श्रद्धालुओं को अर्घ्य देने के दौरान किसी तरह की परेशानी न होने देना है।
- घाटों पर स्वच्छता, पेयजल, बिजली, सुरक्षा और अन्य बुनियादी सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं कि सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाएं, ताकि छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुविधाजनक माहौल मिल सके।

