दिल्ली में सनसनीखेज वारदात: बहन से विवाद के बीच पहुंचा भाई, 16 वर्षीय खुशी की पीठ में घोंपा चाकू
Ancवार्ता,ब्यूरो,नई दिल्ली राजधानी दिल्ली के बिंदापुर इलाके में एक 16 वर्षीय किशोरी पर चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में खुशी नाम की लड़की घायल हो गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, खुशी का एक लड़की के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था। इसी दौरान दूसरी लड़की का भाई मौके पर पहुंच गया और उसने कथित तौर पर खुशी की पीठ में चाकू घोंप दिया।
हमले के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घायल किशोरी को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। विवाद की असली वजह और हमले से जुड़ी अन्य परिस्थितियों का पता लगाया जा रहा है।

