Delhi News Trending दिल्ली

दिल्ली पुलिस के जवानों ने मुख्यालय पर किया प्रदर्शन, सीपी ने की बातचीत

दिल्ली पुलिस के जवानों ने मुख्यालय पर किया प्रदर्शन, सीपी ने की बातचीत

Ancवार्ता,ब्यूरो,नई दिल्ली दिल्ली में सोमवार को पुलिस मुख्यालय के बाहर पुलिसकर्मियों ने अपने ही विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। करीब 80 से 100 पुलिसकर्मी, जिनमें महिला जवान भी शामिल थीं, दो अधिकारियों के तबादले के विरोध में जुटे। प्रदर्शनकारियों ने एसीपी मनस्वी वशिष्ठ और शाहदरा थाने के एसएचओ इंस्पेक्टर अरुण कुमार को दोबारा पुरानी तैनाती पर भेजने की मांग की।

यह विवाद 23 अक्टूबर को शाहदरा थाने में पुलिस और वकीलों के बीच हुई झड़प के बाद शुरू हुआ था। इस घटना में एक वकील को गंभीर चोट आई थी। इसके बाद वकीलों ने हड़ताल शुरू कर दी थी। 28 अक्टूबर को दोनों पुलिस अधिकारियों का तबादला किए जाने के बाद वकीलों ने हड़ताल खत्म कर दी थी।

तबादलों से नाराज पुलिसकर्मियों ने अपनी समस्याएं पुलिस आयुक्त के सामने रखने की मांग की। शुरुआत में वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें मुख्यालय के अंदर बातचीत के लिए बुलाया, लेकिन प्रदर्शनकारी अपनी मांग पर अड़े रहे। बाद में पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार ने पुलिसकर्मियों के साथ संपर्क सभा की और उनकी शिकायतें सुनीं। उन्होंने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

ANC Varta

About Author

You may also like

Trending ग्रामीण भारत

कुम्हड़ा के चमत्कारिक फायदे : आपकी थाली से सेहत तक का सफर

ANCवार्ता, दिल्ली कुम्हड़ा, जिसे आम बोलचाल में कद्दू कहा जाता है, हमारे किचन की सबसे सामान्य लेकिन सबसे ताक़तवर सब्ज़ियों
Trending राजनीति राष्ट्रीय

बरेली बवाल प्रकरण में पुलिस ने दाखिल की एक और चार्जशीट, मौलाना तौकीर रजा समेत 38 आरोपी नामजद

बरेली बवाल: मौलाना तौकीर रजा समेत 38 आरोपी, पुलिस ने दाखिल की एक और चार्जशीट ANCवार्ता, ब्यूरो, बरेली बरेली में