Festival ग्रेटर नोएडा दिल्ली फैशन

धनतेरस से पहले चांदी के लक्ष्मी-गणेश सिक्कों और बर्तनों की बढ़ी मांग

धनतेरस से पहले चांदी के लक्ष्मी-गणेश सिक्कों और बर्तनों की बढ़ी मांग

Ancवार्ता,ब्यूरो,नई दिल्ली धनतेरस और दिवाली को लेकर बाजारों में खरीदारी का उत्साह बढ़ने लगा है। इस बार सोने के मुकाबले चांदी की वस्तुओं की मांग अधिक देखी जा रही है। खासतौर पर लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों, चांदी के सिक्कों और बर्तनों को ग्राहक पसंद कर रहे हैं।

भंगेल, मामूरा, इंदिरा मार्केट और अट्टा मार्केट सहित कई बाजारों में चांदी की खरीदारी को लेकर ग्राहकों की आवाजाही बढ़ी है। कारोबारी शुभम सोनी के मुताबिक, इस बार 10 और 50 ग्राम के चांदी के सिक्कों की मांग अधिक है। लोग अपने बजट के अनुसार चांदी के बर्तन भी खरीद रहे हैं।

इसके अलावा महिलाओं में चांदी की पायल और छोटी ज्वेलरी का क्रेज भी बना हुआ है। कारोबारियों को उम्मीद है कि धनतेरस के दिन बाजारों में खरीदारी और बढ़ेगी।

 

ANC Varta

About Author

You may also like

Trending फैशन ब्यूटी

गरबा नाइट में छा जाएगा आपका लुक, ट्राई करें ये आसान और ट्रेंडी मेकअप आइडियाज

गरबा नाइट में छा जाएगा आपका लुक, ट्राई करें ये आसान और ट्रेंडी मेकअप आइडियाज Ancवार्ता,ब्यूरो, Garba Night Makeup Ideas:
Festival Trending धर्म

शारदीय नवरात्रि 2026: 19 अक्टूबर को अष्टमी या नवमी? जानें कन्या पूजन की सही तारीख और शुभ मुहूर्त

शारदीय नवरात्रि 2026: 19 अक्टूबर को अष्टमी या नवमी? जानें कन्या पूजन की सही तारीख और शुभ मुहूर्त Ancवार्ता,ब्यूरो,नई दिल्ली