दिल्ली-एनसीआर में ग्रैप-2 लागू, पार्किंग महंगी और तंदूर पर रोक
Ancवार्ता,ब्यूरो,नई दिल्ली दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए ग्रैप-2 लागू कर दिया गया है। इसके तहत होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों में कोयले व लकड़ी से चलने वाले तंदूर के इस्तेमाल पर रोक लगाई गई है। वहीं, निजी वाहनों का इस्तेमाल कम करने के लिए पार्किंग शुल्क बढ़ाया जाएगा।
ग्रैप-2 के तहत होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों में कोयले और लकड़ी से चलने वाले तंदूर के इस्तेमाल पर रोक रहेगी। इसके अलावा निजी वाहनों का इस्तेमाल कम करने के लिए पार्किंग शुल्क बढ़ाया जाएगा। डीजल जनरेटर के उपयोग पर भी सख्ती की जाएगी और जरूरी सेवाओं को छोड़कर इनके इस्तेमाल को सीमित किया जाएगा।
प्रदूषण कम करने के लिए सड़कों की मैकेनिकल सफाई और पानी के छिड़काव में तेजी लाई जाएगी। प्रमुख सड़कों पर धूल रोकने वाले पदार्थों का भी इस्तेमाल होगा। निर्माण स्थलों पर प्रदूषण नियंत्रण के नियमों की जांच बढ़ाई जाएगी।
इसके अलावा डीजल जनरेटर के इस्तेमाल पर सख्ती, सड़कों की सफाई और पानी के छिड़काव में तेजी लाई जाएगी। प्रशासन ने लोगों से सार्वजनिक परिवहन और कारपूलिंग अपनाने की अपील की है।

