Trending Uttar Pradesh News ग्रामीण भारत

निकाह के अगले दिन दूल्हे की मौत, आम के बाग में मिला शव

निकाह के अगले दिन दूल्हे की मौत, आम के बाग में मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

Ancवार्ता,ब्यूरो,नई दिल्ली। मेरठ के खरखौदा क्षेत्र में निकाह के अगले ही दिन 27 वर्षीय यूनुस कुरैशी की मौत से परिवार में मातम पसर गया। मंगलवार को अंजुम के साथ निकाह के बाद यूनुस दुल्हन को अपने घर लेकर आया था। बुधवार सुबह नमाज पढ़ने के बाद वह घर से निकला, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसका शव आम के बाग में पेड़ से लटका मिला।

निकाह के बाद घर में थीं खुशियां, अगले दिन छाया मातम

उलधन गांव निवासी यूनुस कुरैशी (27) का निकाह मंगलवार को मेरठ के पावली गांव निवासी अंजुम के साथ हुआ था। निकाह के बाद वह दुल्हन को लेकर घर पहुंचा था और परिवार में शादी की खुशियां थीं।

बुधवार सुबह यूनुस ने नहाने के बाद नमाज पढ़ी और इसके बाद घर से बाहर चला गया। काफी समय बीतने के बावजूद जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजन उसकी तलाश करने वाले ही थे कि उन्हें बाग में शव मिलने की जानकारी मिली।

खेत पर पहुंचे किसानों ने देखा शव

बुधवार सुबह कुछ किसान अपने खेतों की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर आम के पेड़ पर यूनुस के शव पर पड़ी। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद आवश्यक कार्रवाई की।

शादी को लेकर पहले भी सामने आई थी असहमति की बात

घटना के बाद गांव में यूनुस की शादी को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, करीब दो साल पहले भी यूनुस के परिवार ने उसकी शादी की बात चलाई थी, लेकिन उस समय उसने शादी से इनकार कर दिया था।

इस बार दोबारा शादी की बात होने पर भी उसके मन में असहमति होने की चर्चा सामने आ रही है। हालांकि, परिजनों की ओर से पुलिस को इस संबंध में कोई स्पष्ट शिकायत नहीं दी गई है।

परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इनकार

पुलिस के अनुसार, परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया। बुधवार शाम परिजनों ने शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।

पुलिस सभी पहलुओं की कर रही जांच

सीओ किठौर विश्व ज्योति राय ने बताया कि मामले में पुलिस सभी तथ्यों की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ANC Varta

About Author

You may also like

Trending ग्रामीण भारत

कुम्हड़ा के चमत्कारिक फायदे : आपकी थाली से सेहत तक का सफर

ANCवार्ता, दिल्ली कुम्हड़ा, जिसे आम बोलचाल में कद्दू कहा जाता है, हमारे किचन की सबसे सामान्य लेकिन सबसे ताक़तवर सब्ज़ियों
ग्रामीण भारत धर्म राज्य / क्षेत्रीय राष्ट्रीय

नवरात्रि 2025- कलश स्थापना शुभ मुहूर्त, जानें घटस्थापना की संपूर्ण विधि और मंत्र

नवरात्रि के पहले दिन कब और कैसे करें घट स्थापना, जानें कलश पूजा की पूरी विधि और शुभ मुहूर्त ANCवार्ता,