दिल्ली में आग का तांडव: दो फैक्टरियां जलकर हुई राख, दमकलकर्मियों ने पाया काबू
Ancवार्ता,ब्यूरो,नई दिल्ली बुधवार तड़के दिल्ली के भोरगढ़ इंडस्ट्रियल एरिया में बड़ा हादसा हो गया। यहां प्लास्टिक के दाने बनाने वाली दो फैक्ट्रियों में भीषण आग लग गई। आग की लपटें देखकर पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आग सुबह करीब 4:30 बजे लगी थी। इसके बाद 16 फायर टेंडर मौके पर भेजे गए।
दमकलकर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद सुबह करीब 6:15 बजे आग पर काबू पा लिया गया। फिलहाल मौके पर कूलिंग का काम जारी है, ताकि आग दोबारा न भड़क सके।

