Delhi News Trending राजनीति

जामिया छात्र आंदोलन में पहुंचा बाहरी युवक गिरफ्तार, बैग से मिला आईटीबीपी का बैज

जामिया छात्र आंदोलन में पहुंचा बाहरी युवक गिरफ्तार, बैग से मिला आईटीबीपी का बैज

Ancवार्ता,ब्यूरो,नई दिल्ली। जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में चल रहे छात्र आंदोलन के बीच दिल्ली पुलिस ने गाजियाबाद निवासी साहिल चौधरी (25) को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, साहिल जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन 1.0 और 2.0 में भी शामिल हुआ था। उसके मोबाइल से प्रदर्शनों के कई आपत्तिजनक वीडियो मिले हैं।

पुलिस ने साहिल को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। उसके बैग से आईटीबीपी की वर्दी से मिलता-जुलता कपड़ा और आईटीबीपी लिखा एक बैज भी मिला है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और फिलहाल मामले में अन्य संदिग्धों की पहचान की जा रही है।

वहीं, जामिया प्रशासन की शिकायत पर दर्ज प्राथमिकी में दीवारों पर विवादित नारे लिखने और विश्वविद्यालय के कर्मचारियों के साथ मारपीट करने के आरोप लगाए गए हैं। सोमवार शाम हंगामे के बाद पुलिस ने 20 से 25 छात्र-छात्राओं को हिरासत में लिया था। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

ANC Varta

About Author

You may also like

Trending ग्रामीण भारत

कुम्हड़ा के चमत्कारिक फायदे : आपकी थाली से सेहत तक का सफर

ANCवार्ता, दिल्ली कुम्हड़ा, जिसे आम बोलचाल में कद्दू कहा जाता है, हमारे किचन की सबसे सामान्य लेकिन सबसे ताक़तवर सब्ज़ियों
बिजनेस राजनीति राष्ट्रीय

GST परिषद का ऐतिहासिक फैसला: दूध-पनीर और रोटी टैक्समुक्त, घरेलू वस्तुओं पर घटा कर, लग्जरी प्रोडक्ट्स पर 40% तक टैक्स

  22 सितंबर से लागू होगी नई दो-स्तरीय टैक्स संरचना, आम आदमी को बड़ी राहत, उद्योग जगत को प्रोत्साहन और