Delhi News Trending दुर्घटना

द्वारका एक्सप्रेसवे टनल में 200 की रफ्तार से दीवार से टकराई कार, लगी आग

द्वारका एक्सप्रेसवे टनल में 200 की रफ्तार से दीवार से टकराई कार, लगी आग; युवक की मौत

Ancवार्ता,ब्यूरो,नई दिल्ली दिल्ली के द्वारका एक्सप्रेसवे की एयरपोर्ट टनल में तेज रफ्तार कार दीवार से टकरा गई। करीब 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही कार में टक्कर के बाद आग लग गई, जिससे 22 वर्षीय अभिनव सिंह की मौत हो गई। वह मूल रूप से बिहार के मुजफ्फरपुर का रहने वाला था और गुरुग्राम के सेक्टर-42 में रहता था।

पुलिस के मुताबिक, दिवाली की सुबह अभिनव लुधियाना से गुरुग्राम लौट रहा था। वह अपने दोस्त की मॉडिफाइड फॉक्सवैगन वर्टस कार चला रहा था। हादसे से पहले उसने करीब 200 की रफ्तार से कार चलाते हुए वीडियो और तस्वीरें बनाकर स्नैपचैट पर दोस्तों को भेजी थीं। टनल के सीसीटीवी फुटेज में भी कार तेज रफ्तार से दौड़ती दिखाई दी। एनएच-48 की ओर जाने वाले घुमावदार मोड़ पर कार अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई। टक्कर में कार का इंजन भी उखड़कर दूर जा गिरा।

टनल में अधिकतम गति सीमा 80 किलोमीटर प्रति घंटा निर्धारित है। पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज कर लिए हैं और मामले की जांच कर रही है।

ANC Varta

About Author

You may also like

Trending ग्रामीण भारत

कुम्हड़ा के चमत्कारिक फायदे : आपकी थाली से सेहत तक का सफर

ANCवार्ता, दिल्ली कुम्हड़ा, जिसे आम बोलचाल में कद्दू कहा जाता है, हमारे किचन की सबसे सामान्य लेकिन सबसे ताक़तवर सब्ज़ियों
Trending राजनीति राष्ट्रीय

बरेली बवाल प्रकरण में पुलिस ने दाखिल की एक और चार्जशीट, मौलाना तौकीर रजा समेत 38 आरोपी नामजद

बरेली बवाल: मौलाना तौकीर रजा समेत 38 आरोपी, पुलिस ने दाखिल की एक और चार्जशीट ANCवार्ता, ब्यूरो, बरेली बरेली में