दिवाली के बाद दिल्ली-NCR में प्रदूषण का प्रकोप, AQI 400 के पार; सांस लेना हुआ मुश्किल
Ancवार्ता,ब्यूरो,नई दिल्ली दिवाली के बाद दिल्ली-एनसीआर की हवा बेहद खराब हो गई है। राजधानी के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 400 के पार पहुंच गया है। प्रदूषण बढ़ने के कारण लोगों को सांस लेने में परेशानी और आंखों में जलन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
प्रदूषण के चलते दिल्ली के कई इलाकों में धुंध और स्मॉग की मोटी चादर छाई हुई है। वहीं, पीएम 2.5 का स्तर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की निर्धारित सीमा से 51 गुना अधिक दर्ज किया गया है। नोएडा और गाजियाबाद में भी हवा की गुणवत्ता बेहद खराब बनी हुई है।

