दिल्ली: पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद, युवक पर पिस्तौल से चलाई गोली; आरोपी फरार
Ancवार्ता,ब्यूरो,नई दिल्ली दिल्ली के लाहौरी गेट इलाके में पैसों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने दूसरे युवक पर गोली चला दी। इस घटना में बाड़ा हिंदू राव निवासी अमान (20) घायल हो गया। गोली उसके पैर में लगी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
पुलिस के अनुसार, बुधवार देर रात कुछ युवकों के बीच पैसों को लेकर कहासुनी हुई थी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और इसी दौरान एक युवक ने पिस्तौल निकालकर फायरिंग कर दी। गोली लगने से अमान घायल हो गया। पुलिस ने उसे लोकनायक जयप्रकाश (एलएनजेपी) अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
पुलिस घायल युवक के बयान के आधार पर आरोपी की पहचान करने और उसकी तलाश में जुटी है। पुलिस के मुताबिक, घायल अमान के खिलाफ भी पहले से अलग-अलग थानों में चोरी और झपटमारी के मामले दर्ज हैं।

