दिल्ली के अस्पतालों के पानी में मिले 728 प्रदूषक, बैक्टीरिया से संक्रमण का खतरा
Ancवार्ता,ब्यूरो,नई दिल्ली दिल्ली के तीन अस्पतालों के गंदे पानी में 728 तरह के प्रदूषक पाए गए हैं। आईआईटी दिल्ली के शोधकर्ताओं की जांच में सामने आया कि अस्पतालों में लगे वाटर ट्रीटमेंट प्लांट भी खतरनाक बैक्टीरिया को पूरी तरह रोकने में नाकाम हैं।
शोध में पानी के नमूनों में चार तरह के हानिकारक बैक्टीरिया और 51 एंटीबायोटिक प्रतिरोधी जीन मिले। इसके अलावा कई एंटीबायोटिक दवाओं के अवशेष भी पाए गए। इनमें एमोक्सिसिलिन, लेवोफ्लॉक्सासिन और एजिथ्रोमाइसिन शामिल हैं।
विशेषज्ञों के अनुसार, ऐसे बैक्टीरिया संक्रमण फैलाने के साथ एंटीबायोटिक दवाओं के असर को भी कम कर सकते हैं। यदि यह दूषित पानी बिना पूरी तरह साफ हुए जल स्रोतों में पहुंचता है, तो पर्यावरण और लोगों की सेहत के लिए खतरा बढ़ सकता है।

