दिल्ली में तीन जगह आग से मचा हड़कंप, करोल बाग की दुकान और दो गोदाम जलकर राख
Ancवार्ता,ब्यूरो,नई दिल्ली दिल्ली में शुक्रवार को आग लगने की तीन अलग-अलग घटनाओं से हड़कंप मच गया। करोल बाग, संगम विहार और गांधी नगर में आग लगने से लाखों रुपये के सामान के नुकसान की आशंका है।
करोल बाग के गफ्फार मार्केट स्थित चेन वाली गली के पुरी प्लाजा की एक दुकान में अचानक आग भड़क उठी। वहीं, संगम विहार और गांधी नगर में गोदामों में आग लगने की घटनाएं सामने आईं। तीनों स्थानों पर आग से सामान जलकर राख हो गया।
घटनाओं की सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान चलाया। आग लगने के कारणों और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

