Festival Trending दिल्ली-एनसीआर

दीपावली-छठ पर कार पूलिंग का बढ़ा क्रेज, ऐप के जरिए घर पहुंच रहे यात्री

दीपावली-छठ पर कार पूलिंग का बढ़ा क्रेज, ऐप के जरिए घर पहुंच रहे यात्री

Ancवार्ता,ब्यूरो,नई दिल्ली दीपावली और छठ पर्व पर घर जाने के लिए यात्रियों ने इस बार कार पूलिंग का विकल्प अपनाना शुरू कर दिया है। ट्रेनों में लंबी वेटिंग और बसों में भीड़ के चलते लोग अब मोबाइल ऐप के माध्यम से दूसरे यात्रियों के साथ कार साझा कर सफर कर रहे हैं। इससे उन्हें कम खर्च में अपने गंतव्य तक पहुंचने का मौका मिल रहा है।

दिल्ली-एनसीआर से उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और उत्तराखंड जाने वाले यात्रियों में कार पूलिंग की मांग बढ़ी है। लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर और आगरा जैसे शहरों के लिए लोग ऐप पर सीट बुक कर रहे हैं। दिल्ली से चंडीगढ़ का किराया करीब 800 रुपये, जयपुर का 600 रुपये और लखनऊ का लगभग 1300 रुपये बताया जा रहा है। वहीं वाराणसी तक पहुंचने के लिए 1800 से 2000 रुपये तक खर्च करने पड़ सकते हैं।

हालांकि, इस सुविधा के साथ कुछ परेशानियां भी सामने आ रही हैं। यात्रियों ने चालक की जानकारी में अंतर और बुकिंग रद्द होने जैसी शिकायतें की हैं।  इस सुविधा के साथ कुछ परेशानियां भी सामने आ रही हैं।

ANC Varta

About Author

You may also like

Trending ग्रामीण भारत

कुम्हड़ा के चमत्कारिक फायदे : आपकी थाली से सेहत तक का सफर

ANCवार्ता, दिल्ली कुम्हड़ा, जिसे आम बोलचाल में कद्दू कहा जाता है, हमारे किचन की सबसे सामान्य लेकिन सबसे ताक़तवर सब्ज़ियों
Trending राजनीति राष्ट्रीय

बरेली बवाल प्रकरण में पुलिस ने दाखिल की एक और चार्जशीट, मौलाना तौकीर रजा समेत 38 आरोपी नामजद

बरेली बवाल: मौलाना तौकीर रजा समेत 38 आरोपी, पुलिस ने दाखिल की एक और चार्जशीट ANCवार्ता, ब्यूरो, बरेली बरेली में