Trending क्राइम राज्य / क्षेत्रीय

दिल्ली: शिक्षिका के घर बड़ी चोरी, 2.5 करोड़ के गहने लेकर फरार हुए चोर

दिल्ली: शिक्षिका के घर बड़ी चोरी, 2.5 करोड़ के गहने लेकर फरार हुए चोर; जीवनभर की कमाई पर हाथ साफ

Ancवार्ता,ब्यूरो,नई दिल्ली दिल्ली के द्वारका जिले में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। पीएम श्री विद्यालय के परिसर में स्थित एक शिक्षिका के घर से चोर करीब 2.5 करोड़ रुपये से अधिक के आभूषण और नकदी लेकर फरार हो गए। चोरी हुए सामान में लगभग 160 तोला सोने के आभूषण, 8 किलो चांदी और 85 हजार रुपये नकद शामिल हैं। शिक्षिका ने बताया कि ये आभूषण उनकी जीवनभर की जमा-पूंजी थे। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बहन के घर गई थीं शिक्षिका, पीछे से हुई चोरी

शिकायतकर्ता ममता यादव के मुताबिक, वह 9 अक्टूबर को सुबह करीब 9:30 बजे अपनी बहन के घर फरीदाबाद गई थीं। इस दौरान उनका घर खाली था। 11 अक्टूबर को पड़ोसी ने फोन कर जानकारी दी कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है।

सूचना मिलते ही ममता यादव अपनी बहन के साथ घर के लिए रवाना हो गईं। दोपहर करीब एक बजे घर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी से आभूषण गायब थे। इसके बाद उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी।

160 तोला सोना और 8 किलो चांदी चोरी

चोर शिक्षिका के घर से बड़ी मात्रा में कीमती आभूषण लेकर फरार हुए हैं। चोरी हुए सामान में करीब 160 तोला सोना, 8 किलो चांदी और 85 हजार रुपये की नकदी शामिल है। चोरी हुए सामान की कुल कीमत 2.5 करोड़ रुपये से अधिक बताई गई है।

ममता यादव ने बताया कि चोरी हुए आभूषणों में उनके बेटों और बहू को उपहार में दिए गए गहने भी शामिल थे। उन्होंने कहा कि ये आभूषण उनकी जीवनभर की जमा-पूंजी थे।

90 फीसदी आभूषणों के दस्तावेज मौजूद

शिक्षिका के अनुसार, चोरी हुए आभूषणों में से करीब 90 फीसदी के दस्तावेज उनके पास उपलब्ध हैं। इन दस्तावेजों से चोरी हुए गहनों की पहचान करने और उनकी कीमत का आकलन करने में पुलिस को मदद मिल सकती है।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, जांच शुरू

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। डीसीपी कुशल पाल सिंह ने बताया कि शिक्षिका की शिकायत के आधार पर चोरी से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और चोरों का पता लगाने के लिए पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

ANC Varta

About Author

You may also like

Trending ग्रामीण भारत

कुम्हड़ा के चमत्कारिक फायदे : आपकी थाली से सेहत तक का सफर

ANCवार्ता, दिल्ली कुम्हड़ा, जिसे आम बोलचाल में कद्दू कहा जाता है, हमारे किचन की सबसे सामान्य लेकिन सबसे ताक़तवर सब्ज़ियों
ग्राउंड रिपोर्ट राज्य / क्षेत्रीय

यमुना फिर उफान पर- दिल्ली में बाढ़ का खतरा, जलस्तर चेतावनी बिंदु के पार

  ANCVarta ब्यूरो, नई दिल्ली दिल्ली-एनसीआर में यमुना नदी एक बार फिर रौद्र रूप दिखाने लगी है। पहाड़ों पर लगातार