Delhi News Trending दिल्ली

दिल्ली: 22 घंटे के रेस्क्यू के बाद मिला 4 साल के मासूम का शव, नाले में गिरने से हुआ दर्दनाक हादसा

दिल्ली: 22 घंटे के रेस्क्यू के बाद मिला 4 साल के मासूम का शव, नाले में गिरने से हुआ दर्दनाक हादसा

Ancवार्ता,ब्यूरो,नई दिल्ली दिल्ली के बाहरी इलाके बापरोला में चार साल के मासूम के नाले में गिरने की दर्दनाक घटना सामने आई है। करीब 22 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बच्चे का शव बरामद किया गया। शव घटनास्थल से लगभग दो किलोमीटर दूर मिला और दो हिस्सों में था।

जानकारी के अनुसार, बच्चा दास गार्डन, नगली विहार एक्सटेंशन इलाके में खेल रहा था। इसी दौरान वह अचानक खुले नाले में गिर गया। घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे और तलाश शुरू की।

शुरुआत में गोताखोरों ने करीब सात घंटे तक नाले में बच्चे की तलाश की। इसके बाद राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की टीम को भी रेस्क्यू अभियान में लगाया गया। लगातार करीब 22 घंटे की मशक्कत के बाद मासूम का शव बरामद हुआ। इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

ANC Varta

About Author

You may also like

Trending ग्रामीण भारत

कुम्हड़ा के चमत्कारिक फायदे : आपकी थाली से सेहत तक का सफर

ANCवार्ता, दिल्ली कुम्हड़ा, जिसे आम बोलचाल में कद्दू कहा जाता है, हमारे किचन की सबसे सामान्य लेकिन सबसे ताक़तवर सब्ज़ियों
Trending राजनीति राष्ट्रीय

बरेली बवाल प्रकरण में पुलिस ने दाखिल की एक और चार्जशीट, मौलाना तौकीर रजा समेत 38 आरोपी नामजद

बरेली बवाल: मौलाना तौकीर रजा समेत 38 आरोपी, पुलिस ने दाखिल की एक और चार्जशीट ANCवार्ता, ब्यूरो, बरेली बरेली में