Delhi News Trending दिल्ली

दिल्ली से मेरठ का सफर 36 मिनट में, 16 नवंबर से चलेंगी नमो भारत की फास्ट ट्रेनें

दिल्ली से मेरठ का सफर 36 मिनट में, 16 नवंबर से चलेंगी नमो भारत की फास्ट ट्रेनें

Ancवार्ता,ब्यूरो,नई दिल्ली दिल्ली-एनसीआर और मेरठ के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। नमो भारत कॉरिडोर पर 16 नवंबर 2026 से आठ अतिरिक्त फास्ट ट्रेनों का संचालन शुरू होगा। इन ट्रेनों से दिल्ली से मेरठ तक का सफर महज 36 मिनट में पूरा किया जा सकेगा।

ये फास्ट ट्रेनें सभी स्टेशनों पर नहीं रुकेंगी। इनका ठहराव केवल पांच स्टेशनों पर होगा, जिनमें सराय काले खां, आनंद विहार, गाजियाबाद, बेगमपुल और मोदीपुरम शामिल हैं।

सुबह और शाम के व्यस्त समय में इन ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। सुबह 8 बजे और 8:30 बजे तथा शाम 6 बजे और 6:30 बजे दोनों दिशाओं में सेवाएं उपलब्ध होंगी।

एनसीआरटीसी के अनुसार, फास्ट ट्रेनों के शुरू होने से नियमित नमो भारत सेवाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा। सामान्य ट्रेनें पहले की तरह हर 10 मिनट में चलती रहेंगी। नई सेवा से नौकरीपेशा लोगों और रोजाना यात्रा करने वाले यात्रियों का समय बचेगा

ANC Varta

About Author

You may also like

Trending ग्रामीण भारत

कुम्हड़ा के चमत्कारिक फायदे : आपकी थाली से सेहत तक का सफर

ANCवार्ता, दिल्ली कुम्हड़ा, जिसे आम बोलचाल में कद्दू कहा जाता है, हमारे किचन की सबसे सामान्य लेकिन सबसे ताक़तवर सब्ज़ियों
Trending राजनीति राष्ट्रीय

बरेली बवाल प्रकरण में पुलिस ने दाखिल की एक और चार्जशीट, मौलाना तौकीर रजा समेत 38 आरोपी नामजद

बरेली बवाल: मौलाना तौकीर रजा समेत 38 आरोपी, पुलिस ने दाखिल की एक और चार्जशीट ANCवार्ता, ब्यूरो, बरेली बरेली में