Delhi News FIR Trending क्राइम

द्वारका में कार के अंदर मिले महिला और पुरुष के शव, आत्महत्या की आशंका; जांच में जुटी पुलिस

द्वारका में कार के अंदर मिले महिला और पुरुष के शव, आत्महत्या की आशंका; जांच में जुटी पुलिस

Ancवार्ता,ब्यूरो,नई दिल्ली दिल्ली के द्वारका स्थित मोहन गार्डन इलाके में एक कार के अंदर महिला और पुरुष के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। दोनों की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। पुलिस को घटना की सूचना 11 नवंबर को मिली थी।

जानकारी के अनुसार, पुलिस को एक कार के अंदर महिला और पुरुष के बेहोश पड़े होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को कार से बाहर निकाला। शुरुआती जांच में पुलिस आत्महत्या की आशंका जता रही है।

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मौत के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। वहीं, पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों का पता लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। मामले की जांच जारी है।

ANC Varta

About Author

You may also like

Trending ग्रामीण भारत

कुम्हड़ा के चमत्कारिक फायदे : आपकी थाली से सेहत तक का सफर

ANCवार्ता, दिल्ली कुम्हड़ा, जिसे आम बोलचाल में कद्दू कहा जाता है, हमारे किचन की सबसे सामान्य लेकिन सबसे ताक़तवर सब्ज़ियों
Trending राजनीति राष्ट्रीय

बरेली बवाल प्रकरण में पुलिस ने दाखिल की एक और चार्जशीट, मौलाना तौकीर रजा समेत 38 आरोपी नामजद

बरेली बवाल: मौलाना तौकीर रजा समेत 38 आरोपी, पुलिस ने दाखिल की एक और चार्जशीट ANCवार्ता, ब्यूरो, बरेली बरेली में