नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व, दिल्ली में पूजा के लिए तैयार हुए घाट
Ancवार्ता,ब्यूरो,नई दिल्ली चार दिवसीय छठ महापर्व की शुरुआत शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ हो गई। इस दिन व्रती कद्दू-भात का प्रसाद बनाकर ग्रहण करते हैं। पर्व को लेकर दिल्ली के बाजारों में कद्दू और लौकी की मांग बढ़ गई है। इनके दाम भी बढ़कर 60 से 80 रुपये किलो तक पहुंच गए हैं।
छठ पूजा के लिए दिल्ली में भी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सरकार, नगर निगम और डीडीए की ओर से कई इलाकों में कृत्रिम घाट और तालाब तैयार किए गए हैं। मयूर विहार, त्रिलोकपुरी, मंडावली, गाजीपुर और दिलशाद गार्डन समेत कई जगहों पर श्रद्धालुओं के लिए साफ पानी, रोशनी और सफाई की व्यवस्था की गई है।
वहीं, उत्तरी दिल्ली में मुनक नहर के किनारे करीब 11 किलोमीटर लंबा छठ घाट तैयार किया गया है। इसके निर्माण पर लगभग 115.29 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। सिग्नेचर ब्रिज के पास वजीराबाद पूर्वी घाट पर भी छह साल बाद बड़े स्तर पर छठ पूजा का आयोजन होगा। यह महापर्व 13 से 16 नवंबर तक मनाया जाएगा।

