Delhi News Trending

यमुना क्रूज को लेकर दिल्ली वालों में उत्साह, दो दिन में 160 से अधिक लोगों ने की सैर

यमुना क्रूज को लेकर दिल्लीवालों में उत्साह, दो दिन में 160 से अधिक लोगों ने की सैर

Ancवार्ता,ब्यूरो,नई दिल्ली दिल्ली में यमुना नदी पर शुरू हुई क्रूज सेवा लोगों के लिए नया आकर्षण बन रही है। सोनिया विहार से जगतपुर स्थित शनि मंदिर तक शुरू की गई इस सेवा में पहले दो दिनों के भीतर 160 से अधिक लोग सफर कर चुके हैं। मंगलवार को उद्घाटन के बाद पहले दिन करीब 60 लोगों ने क्रूज की सवारी की, जबकि बुधवार को यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई। दूसरे दिन क्रूज ने करीब 10 फेरे लगाए और यात्रियों ने लगभग छह किलोमीटर की दूरी तय की। इससे उत्तर-पूर्वी दिल्ली में पर्यटन बढ़ने के साथ स्थानीय रोजगार और आसपास के कारोबार को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

हालांकि, क्रूज सेवा को लेकर राजनीतिक सवाल भी उठने लगे हैं। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने प्रदूषित यमुना में क्रूज चलाने के फैसले पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि पर्यटन को बढ़ावा देने से पहले सरकार को यमुना की सफाई पर ध्यान देना चाहिए।

ANC Varta

About Author

You may also like

Trending ग्रामीण भारत

कुम्हड़ा के चमत्कारिक फायदे : आपकी थाली से सेहत तक का सफर

ANCवार्ता, दिल्ली कुम्हड़ा, जिसे आम बोलचाल में कद्दू कहा जाता है, हमारे किचन की सबसे सामान्य लेकिन सबसे ताक़तवर सब्ज़ियों
Trending राजनीति राष्ट्रीय

बरेली बवाल प्रकरण में पुलिस ने दाखिल की एक और चार्जशीट, मौलाना तौकीर रजा समेत 38 आरोपी नामजद

बरेली बवाल: मौलाना तौकीर रजा समेत 38 आरोपी, पुलिस ने दाखिल की एक और चार्जशीट ANCवार्ता, ब्यूरो, बरेली बरेली में