ग्रेटर नोएडा मेट्रो विस्तार को मंजूरी, 2,390 करोड़ रुपये होंगे खर्च
Ancवार्ता,ब्यूरो,नई दिल्ली नोएडा और ग्रेटर नोएडा के लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। केंद्र सरकार ने ग्रेटर नोएडा मेट्रो विस्तार परियोजना को मंजूरी दे दी है। इस परियोजना पर करीब 2,390 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके तहत नोएडा सेक्टर-51 से ग्रेटर नोएडा सेक्टर-4 तक 8.449 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड मेट्रो कॉरिडोर बनाया जाएगा। इस रूट पर पांच नए स्टेशन प्रस्तावित हैं।
मेट्रो विस्तार से ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौर सिटी, गौर चौक और आसपास की आवासीय सोसाइटियों में रहने वाले लोगों को सीधा फायदा मिलेगा। इसके अलावा यात्रियों को ब्लू लाइन मेट्रो से कनेक्टिविटी मिलने से सफर आसान होगा। परियोजना पूरी होने के बाद क्षेत्र में सार्वजनिक परिवहन की सुविधा बेहतर होगी और सड़कों पर वाहनों का दबाव व जाम कम होने की उम्मीद है।

