दिल्ली: लक्ष्मी नगर में बैंक्वेट हॉल के पास लगी आग, दमकल विभाग ने पाया काबू
Ancवार्ता,ब्यूरो,नई दिल्ली दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में गुरुवार को महाराजा बैंक्वेट हॉल के पास आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
फिलहाल आग लगने के कारणों और नुकसान को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आने का इंतजार है।
दमकल विभाग के अनुसार, सुबह करीब 5:50 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद तीन दमकल गाड़ियों सहित अन्य आपातकालीन वाहनों को मौके पर भेजा गया। दमकलकर्मियों ने सुबह करीब 6:15 बजे आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

