Festival Trending दिल्ली-एनसीआर

अयोध्या में आज से पांच दिवसीय दीपोत्सव, पांच देशों की रामलीला से दिखेगी अंतरराष्ट्रीय संस्कृति की झलक

अयोध्या में आज से पांच दिवसीय दीपोत्सव, पांच देशों की रामलीला से दिखेगी अंतरराष्ट्रीय संस्कृति की झलक

Ancवार्ता,ब्यूरो,नई दिल्ली अयोध्या में बृहस्पतिवार से पांच दिवसीय दीपोत्सव का शुभारंभ होगा। इस दौरान रामनगरी दीपों की रोशनी के साथ रामकथा, लोक संस्कृति, संगीत और नृत्य की रंगारंग प्रस्तुतियों से जगमगाएगी। इस बार आयोजन में पांच देशों की रामलीला मंडलियां भी हिस्सा लेंगी, जो भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े प्रसंगों का मंचन करेंगी।

दीपोत्सव का मुख्य आयोजन 7 नवंबर को होगा। इस दौरान राम की पैड़ी के 56 घाटों पर करीब 30 लाख दीप जलाए जाएंगे। इसके अलावा 2100 स्वदेशी ड्रोन का शो, लेजर शो, प्रोजेक्शन मैपिंग और 22 झांकियां प्रमुख आकर्षण होंगी।

कार्यक्रम में 12 मंचों पर करीब 2500 कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। श्रीराम जन्मभूमि परिसर में भी लगभग एक लाख दीप जलाने की तैयारी है। पांच दिनों तक चलने वाला यह उत्सव भारतीय परंपरा के साथ अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक विविधता की झलक पेश करेगा।

ANC Varta

About Author

You may also like

Trending ग्रामीण भारत

कुम्हड़ा के चमत्कारिक फायदे : आपकी थाली से सेहत तक का सफर

ANCवार्ता, दिल्ली कुम्हड़ा, जिसे आम बोलचाल में कद्दू कहा जाता है, हमारे किचन की सबसे सामान्य लेकिन सबसे ताक़तवर सब्ज़ियों
Trending राजनीति राष्ट्रीय

बरेली बवाल प्रकरण में पुलिस ने दाखिल की एक और चार्जशीट, मौलाना तौकीर रजा समेत 38 आरोपी नामजद

बरेली बवाल: मौलाना तौकीर रजा समेत 38 आरोपी, पुलिस ने दाखिल की एक और चार्जशीट ANCवार्ता, ब्यूरो, बरेली बरेली में