पराली जलाने की घटनाएं घटीं, फिर भी दिल्ली की हवा जहरीली
Ancवार्ता,ब्यूरो,नई दिल्ली दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण की समस्या गंभीर बनी हुई है। खेतों में पराली जलाने की घटनाओं में करीब 92 फीसदी कमी आने के बावजूद राजधानी की हवा में जहरीले प्रदूषकों का स्तर कम नहीं हो रहा है।
आंकड़ों के मुताबिक, 2020 में 15 सितंबर से 3 नवंबर के बीच सात राज्यों में पराली जलाने की 55,759 घटनाएं दर्ज हुई थीं, जबकि 2026 में यह संख्या घटकर 4,333 रह गई। हालांकि, विशेषज्ञों ने इन आंकड़ों की विश्वसनीयता पर सवाल उठाते हुए सैटेलाइट निगरानी की सीमाओं की ओर ध्यान दिलाया है।
विशेषज्ञों के अनुसार, पराली के धुएं के अलावा वाहनों का प्रदूषण, मौसम में बदलाव और हवा में नमी भी दिल्ली की खराब वायु गुणवत्ता के प्रमुख कारण हैं। बुधवार को दिल्ली के कई इलाकों में एक्यूआई 400 के पार पहुंच गया।
प्रदूषण के कारण सांस संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। विशेषज्ञों ने लोगों को एन95 मास्क पहनने और खराब हवा में खुले में निकलने से बचने की सलाह दी है।

