Trending दिल्ली-एनसीआर मौसम

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का कहर, कई इलाकों में AQI 400 पार; नोएडा की हवा भी गंभीर

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का कहर, कई इलाकों में AQI 400 पार; नोएडा की हवा भी गंभीर

Ancवार्ता,ब्यूरो,नई दिल्ली दिवाली से पहले दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण तेजी से बढ़ रहा है। मंगलवार सुबह कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 400 के पार पहुंच गया। जहरीली हवा के कारण लोगों को सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार सुबह 8 बजे दिल्ली का औसत AQI 451 दर्ज किया गया। रोहिणी में 429, पंजाबी बाग में 424 और बवाना में 408 एक्यूआई रहा। वहीं, पटपड़गंज में 379, आरके पुरम में 374 और आईटीओ में 373 दर्ज किया गया।

नोएडा की स्थिति भी चिंताजनक बनी हुई है। सेक्टर-62 में AQI 404 दर्ज किया गया, जो गंभीर श्रेणी में आता है। सेक्टर-39 में 365 और सेक्टर-150 में 343 एक्यूआई रिकॉर्ड किया गया।

प्रदूषण बढ़ने के बाद दिल्ली-एनसीआर में ग्रैप-2 के प्रतिबंध लागू किए गए हैं। दिल्ली की सीमाओं पर वाहनों की जांच भी तेज कर दी गई है। प्रदूषण से बचाव के लिए लोगों को अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचने और सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।

 

 

ANC Varta

About Author

You may also like

Trending ग्रामीण भारत

कुम्हड़ा के चमत्कारिक फायदे : आपकी थाली से सेहत तक का सफर

ANCवार्ता, दिल्ली कुम्हड़ा, जिसे आम बोलचाल में कद्दू कहा जाता है, हमारे किचन की सबसे सामान्य लेकिन सबसे ताक़तवर सब्ज़ियों
Trending राजनीति राष्ट्रीय

बरेली बवाल प्रकरण में पुलिस ने दाखिल की एक और चार्जशीट, मौलाना तौकीर रजा समेत 38 आरोपी नामजद

बरेली बवाल: मौलाना तौकीर रजा समेत 38 आरोपी, पुलिस ने दाखिल की एक और चार्जशीट ANCवार्ता, ब्यूरो, बरेली बरेली में