नोएडा: कुत्ते को घुमा रहे 13 वर्षीय बच्चे को महिला ने धमकाया, पुलिस ने दर्ज की FIR
Ancवार्ता,ब्यूरो,नई दिल्ली ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में एक महिला पर 13 साल के बच्चे के साथ बदसलूकी और धमकी देने का आरोप लगा है। घटना उस समय हुई, जब बच्चा अपने पालतू कुत्ते को टहलाने के लिए सोसाइटी में निकला था।
बच्चे की मां के अनुसार, रविवार रात करीब आठ बजे उनका बेटा नौ महीने के कुत्ते को लेकर घूम रहा था। इसी दौरान ए-ब्लॉक में रहने वाली एक महिला ने उसे रोककर गाली-गलौज की। आरोप है कि महिला ने बच्चे का वीडियो बनाकर सोसाइटी के व्हाट्सएप ग्रुप में भी साझा किया।
घटना से डरा बच्चा कुत्ते को गोद में लेकर घर लौट आया। इसके बाद मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। फेज-2 थाना पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

