Trending दिल्ली दुर्घटना

दिल्ली में पति ने पत्नी पर हथौड़े से किया हमला, अवैध संबंधों के शक में वारदात

दिल्ली में पति ने पत्नी पर हथौड़े से किया हमला, अवैध संबंधों के शक में वारदात

Ancवार्ता,ब्यूरो,नई दिल्ली दिल्ली के वजीरपुर इलाके में घरेलू विवाद के दौरान एक पति ने अपनी पत्नी पर हथौड़े से कई वार कर दिए। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। आरोपी की पहचान संजय (30) के रूप में हुई है, जबकि घायल महिला का नाम संगीता (28) है।

पुलिस के अनुसार, संजय को अपनी पत्नी पर किसी अन्य व्यक्ति से संबंध होने का शक था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। रविवार को कहासुनी बढ़ने पर संजय ने हथौड़े से संगीता के सिर पर कई वार कर दिए।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया। मौके पर पहुंचे मकान मालिक और उसके भाई ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। उसकी शादी करीब आठ साल पहले हुई थी और दंपती के दो बच्चे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ANC Varta

About Author

You may also like

Trending ग्रामीण भारत

कुम्हड़ा के चमत्कारिक फायदे : आपकी थाली से सेहत तक का सफर

ANCवार्ता, दिल्ली कुम्हड़ा, जिसे आम बोलचाल में कद्दू कहा जाता है, हमारे किचन की सबसे सामान्य लेकिन सबसे ताक़तवर सब्ज़ियों
Trending राजनीति राष्ट्रीय

बरेली बवाल प्रकरण में पुलिस ने दाखिल की एक और चार्जशीट, मौलाना तौकीर रजा समेत 38 आरोपी नामजद

बरेली बवाल: मौलाना तौकीर रजा समेत 38 आरोपी, पुलिस ने दाखिल की एक और चार्जशीट ANCवार्ता, ब्यूरो, बरेली बरेली में