Trending दिल्ली दुर्घटना

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हादसा, पति-पत्नी और बेटी की मौत

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हादसा, पति-पत्नी और बेटी की मौत; दो बच्चे घायल

Ancवार्ता,ब्यूरो,नई दिल्ली दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर गुरुवार तड़के हुए सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। मृतकों में पति, पत्नी और उनकी डेढ़ साल की बेटी शामिल हैं। हादसे में परिवार के दो अन्य बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, दिल्ली के रजोकरी स्थित अंबेडकर कॉलोनी निवासी बमबम प्रसाद शाह (40) अपने परिवार के साथ बालाजी के दर्शन कर लौट रहे थे। गुरुवार तड़के करीब तीन बजे सोहना के पास गांव लौहटकी में उनकी स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी टूरिस्ट बस के पिछले हिस्से से टकरा गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का आधा हिस्सा बस के नीचे घुस गया और वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार में बमबम प्रसाद शाह, उनकी पत्नी रूपा देवी (37), बेटा युगवीर (10) और बेटियां माही (12) व यशिका (डेढ़ साल) सवार थीं।

सूचना मिलने पर पुलिस की ईआरवी 235 टीम मौके पर पहुंची और सभी को कार से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। वहां पति-पत्नी और उनकी छोटी बेटी को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि दोनों घायल बच्चों को इलाज के लिए सोहना से गुरुग्राम और फिर दिल्ली रेफर किया गया। पुलिस ने पोस्टमार्ट

ANC Varta

About Author

You may also like

Trending ग्रामीण भारत

कुम्हड़ा के चमत्कारिक फायदे : आपकी थाली से सेहत तक का सफर

ANCवार्ता, दिल्ली कुम्हड़ा, जिसे आम बोलचाल में कद्दू कहा जाता है, हमारे किचन की सबसे सामान्य लेकिन सबसे ताक़तवर सब्ज़ियों
Trending राजनीति राष्ट्रीय

बरेली बवाल प्रकरण में पुलिस ने दाखिल की एक और चार्जशीट, मौलाना तौकीर रजा समेत 38 आरोपी नामजद

बरेली बवाल: मौलाना तौकीर रजा समेत 38 आरोपी, पुलिस ने दाखिल की एक और चार्जशीट ANCवार्ता, ब्यूरो, बरेली बरेली में