बिग बॉस 20: नकुल ढुल और गुल्लू के बीच हुई हाथापाई, घरवालों ने किया बीच-बचाव
Ancवार्ता,ब्यूरो,नई दिल्ली रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में इन दिनों लगातार हंगामा देखने को मिल रहा है। शो में हाल ही में वाइल्ड कार्ड एंट्री करने वाले सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नकुल ढुल की घर में आते ही गुल्लू के साथ भिड़ंत हो गई। मेकर्स की ओर से जारी नए प्रोमो में दोनों के बीच तीखी बहस और हाथापाई देखने को मिल रही है। विवाद बढ़ने के बाद घर के अन्य सदस्य दोनों को अलग करते नजर आए।
काजी तौकीर से बहस के बीच शुरू हुआ विवाद
प्रोमो में दिखाया गया है कि नकुल ढुल और काजी तौकीर के बीच बातचीत हो रही थी। इसी दौरान काजी, स्काउट का मजाक उड़ाने लगते हैं, जिस पर नकुल नाराज हो जाते हैं। इसके बाद नकुल और स्काउट की काजी के साथ बहस शुरू हो जाती है। मामला उस समय और बढ़ गया, जब गुल्लू ने बीच में आकर विवाद को शांत कराने की कोशिश की।
नकुल और गुल्लू के बीच बढ़ी बात, हाथापाई तक पहुंचा मामला
गुल्लू के बीच-बचाव करने पर नकुल नाराज हो गए। इसके बाद दोनों के बीच बहस तेज हो गई और विवाद हाथापाई तक पहुंच गया। प्रोमो में घर के अन्य सदस्य दोनों को अलग करने और स्थिति को संभालने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है।
कौन हैं नकुल ढुल?
नकुल ढुल हरियाणा के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और कंटेंट क्रिएटर हैं। वह फरीदाबाद से ताल्लुक रखते हैं और इंजीनियरिंग ग्रेजुएट हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें ‘मिट्ठू डॉन’ के नाम से भी जाना जाता है। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उनकी अच्छी पहचान है। ‘बिग बॉस 20’ में वाइल्ड कार्ड एंट्री के बाद से ही वह चर्चा में बने हुए हैं।

