पूर्वी दिल्ली: प्रीत विहार के मॉल में पार्टी के दौरान युवती से दुष्कर्म का आरोप, तीन गिरफ्तार
Ancवार्ता,ब्यूरो,नई दिल्ली पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार इलाके में स्थित एक मॉल में पार्टी के दौरान युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, युवती और आरोपी एक ही कैफे में काम करते हैं। घटना के दिन कैफे के कुछ कर्मचारी पार्टी के लिए मॉल में एकत्र हुए थे। इसी दौरान युवती के साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया गया।
पीड़िता ने पुलिस से शिकायत कर दो युवकों पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। मामले में अन्य कर्मचारियों की भूमिका भी सामने आई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इनमें दो महिलाओं सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटनास्थल से जुड़े सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।

