ग्रेटर नोएडा में 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म, रिश्ते का मामा गिरफ्तार; पुलिस मुठभेड़ में घायल
Ancवार्ता,ब्यूरो,नई दिल्ली ग्रेटर नोएडा के बादलपुर क्षेत्र में 12 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। इस घटना में आरोपी बच्ची का रिश्ते में मामा बताया जा रहा है। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के मुताबिक, बच्ची पांचवीं कक्षा में पढ़ती है और घटना के समय अपने मामा के घर आई हुई थी। आरोप है कि बुधवार देर रात आरोपी उसे बहाने से जंगल की ओर ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी बच्ची के घर के पास ही रहता था और वह उसे मामा कहकर बुलाती थी।
घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। बच्ची के घर पर नहीं मिलने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। बाद में बच्ची ने परिजनों को पूरी घटना बताई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

