दिल्ली बनी दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, लाहौर भी पीछे; आज बारिश की उम्मीद
Ancवार्ता,ब्यूरो,नई दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को स्विस संस्था आईक्यूएयर के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली 334 एक्यूआई के साथ दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बन गई, जबकि पाकिस्तान के लाहौर में एक्यूआई 309 दर्ज किया गया।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक, शुक्रवार सुबह दिल्ली का एक्यूआई 403 तक पहुंच गया था। शाम चार बजे यह 373 दर्ज किया गया। वहीं, शनिवार सुबह आईटीओ में एक्यूआई 414 रहा, जो गंभीर श्रेणी में आता है। दिल्ली के कई इलाकों में धुंध की मोटी चादर छाई हुई है, जिससे लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है।
एनसीआर के शहरों में भी प्रदूषण का स्तर चिंताजनक बना हुआ है। गाजियाबाद में एक्यूआई 368, ग्रेटर नोएडा में 348, गुरुग्राम में 324 और नोएडा में 313 दर्ज किया गया।

