दिल्ली की जूता फैक्टरी में भीषण आग, चार की मौत; दो घायल
Ancवार्ता,ब्यूरो,नई दिल्ली दिल्ली के मंगोलपुरी औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार रात एक जूता फैक्टरी में भीषण आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 20 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
आग फैक्टरी के बेसमेंट में लगी थी। धुआं फैलने से छह लोग अंदर फंस गए थे, जिन्हें बचाव दल ने बाहर निकाला। सभी को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चार लोगों को मृत घोषित कर दिया गया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर दो लोगों को हिरासत में लिया है। आग बुझने के बाद कूलिंग का काम किया गया। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच जारी है।

