Trending क्राइम

दिल्ली में 20 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या, दो नाबालिग समेत छह आरोपी पकड़े

दिल्ली में 20 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या, दो नाबालिग समेत छह आरोपी पकड़े

Ancवार्ता,ब्यूरो,नई दिल्ली। दिल्ली के सीलमपुर इलाके में चाकूबाजी की घटना में 20 वर्षीय युवक सुभान की मौत हो गई। वारदात 20 अक्तूबर की रात सेंट्रल पार्क में हुई, जहां सुभान अपने दोस्त मोहसिन के साथ बैठा था। पुलिस ने मामले में दो नाबालिग समेत छह आरोपियों को पकड़ लिया है।

पुलिस के मुताबिक, 20 अक्तूबर की रात करीब नौ बजे सेंट्रल पार्क में अज्ञात युवकों के एक समूह ने किसी बात को लेकर सुभान और उसके दोस्त मोहसिन के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान हमलावरों ने सुभान पर चाकू से कई वार किए और मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद मोहसिन घायल सुभान को तुरंत जेपीसी अस्पताल लेकर पहुंचा। वहां से उसे आगे के इलाज के लिए जीटीबी अस्पताल रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही सीलमपुर थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी। पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109(1)/3(5) के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को पकड़ा है, जिनमें दो नाबालिग भी शामिल हैं।

ANC Varta

About Author

You may also like

Trending ग्रामीण भारत

कुम्हड़ा के चमत्कारिक फायदे : आपकी थाली से सेहत तक का सफर

ANCवार्ता, दिल्ली कुम्हड़ा, जिसे आम बोलचाल में कद्दू कहा जाता है, हमारे किचन की सबसे सामान्य लेकिन सबसे ताक़तवर सब्ज़ियों
Trending राजनीति राष्ट्रीय

बरेली बवाल प्रकरण में पुलिस ने दाखिल की एक और चार्जशीट, मौलाना तौकीर रजा समेत 38 आरोपी नामजद

बरेली बवाल: मौलाना तौकीर रजा समेत 38 आरोपी, पुलिस ने दाखिल की एक और चार्जशीट ANCवार्ता, ब्यूरो, बरेली बरेली में