दिल्ली में रैली का असर: छोटे दुकानदारों की चमकी किस्मत, कई बड़े बाजारों में कारोबार रहा फीका
Ancवार्ता,ब्यूरो,नई दिल्ली दिल्ली में हुई रैली का असर राजधानी के अलग-अलग बाजारों में देखने को मिला। रैली में शामिल होने पहुंचे लोगों की भीड़ से रामलीला मैदान के आसपास रेहड़ी-पटरी लगाने वाले दुकानदारों को अच्छा मुनाफा हुआ। वहीं, कनॉट प्लेस, जनपथ और पालिका बाजार जैसे प्रमुख बाजारों में ग्राहकों की आवाजाही कम रहने से कारोबार प्रभावित हुआ।
रामलीला मैदान के आसपास चाय, जूस, चाट और अन्य खाद्य पदार्थ बेचने वाले दुकानदारों के यहां ग्राहकों की भीड़ लगी रही। कई विक्रेताओं ने सामान्य दिनों के मुकाबले बेहतर बिक्री की। एक जूस विक्रेता ने करीब 200 किलो संतरे के रस की बिक्री की, जबकि एक चाय विक्रेता की लगभग 20 लीटर दूध वाली चाय बिक गई। कनॉट प्लेस में शाम तक कारोबार सामान्य से काफी कम रहा। व्यापारियों के अनुसार, रैली के कारण बाजारों में ग्राहकों की संख्या प्रभावित हुई।
सीटीआई अध्यक्ष बृजेश गोयल ने रैली के चलते दिल्ली के व्यापार को करीब 10 से 11 हजार करोड़ रुपये का नुकसान होने का दावा किया। जहां छोटे विक्रेताओं ने अच्छी कमाई की, वहीं बड़े बाजारों के व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ा।

