नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास तीन एटीएम में लगी आग, मची अफरा-तफरी
Ancवार्ता,ब्यूरो,नई दिल्ली राजधानी दिल्ली में नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास आग लगने की घटना सामने आई है। रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 के नजदीक स्थित तीन एटीएम में अचानक आग लग गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई।
आग लगने की सूचना मिलते ही संबंधित विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। घटना के चलते स्टेशन परिसर के आसपास कुछ समय के लिए हलचल बढ़ गई। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच की जा रही है।

