Trending मौसम

दिल्ली-NCR में बदला मौसम: कई इलाकों में बारिश, नोएडा में छाए बादल

दिल्ली-NCR में बदला मौसम: कई इलाकों में बारिश, नोएडा में छाए बादल; IMD ने जारी की चेतावनी

Ancवार्ता,ब्यूरो,नई दिल्ली दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ले ली। दिल्ली और फरीदाबाद के कई इलाकों में बारिश हुई, जबकि नोएडा और गुरुग्राम में आसमान में बादल छाए रहे। मौसम में आए इस बदलाव से लोगों को राहत मिली है। वहीं, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 15 और 16 अक्तूबर को बारिश की संभावना जताते हुए तेज हवाओं और बिजली चमकने को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है।

30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न इलाकों में हल्की गरज के साथ बिजली चमकने की आशंका है। इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। मौसम में अचानक बदलाव के चलते लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

गुरुवार सुबह फरीदाबाद में बारिश दर्ज की गई, जबकि नोएडा और गुरुग्राम में बादलों की आवाजाही बनी रही। दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया।

हरियाणा के इन शहरों में खराब हो सकता है मौसम

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, हरियाणा के कई शहरों में मौसम खराब होने की संभावना है। इनमें कुरुक्षेत्र, कैथल, नरवाना, करनाल, फतेहाबाद, राजौंद, असंध, सफीदों, बरवाला, जींद, पानीपत, आदमपुर और हिसार शामिल हैं।

इन क्षेत्रों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है। ऐसे में लोगों को मौसम की स्थिति पर नजर रखने की सलाह दी गई है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के इन इलाकों में भी बारिश की संभावना

दिल्ली-एनसीआर के अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी मौसम बदलने का अनुमान है। सहारनपुर, गंगोह, शामली और गाजियाबाद में हल्की से मध्यम बारिश और आंधी की स्थिति बन सकती है।

स्थानीय प्रशासन ने नागरिकों को मौसम के बदलते रुख के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी है। तेज हवाओं और बिजली चमकने की आशंका को देखते हुए लोगों को खुले स्थानों पर सावधानी बरतने और मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान पर नजर रखने की जरूरत है।

ANC Varta

About Author

You may also like

Trending ग्रामीण भारत

कुम्हड़ा के चमत्कारिक फायदे : आपकी थाली से सेहत तक का सफर

ANCवार्ता, दिल्ली कुम्हड़ा, जिसे आम बोलचाल में कद्दू कहा जाता है, हमारे किचन की सबसे सामान्य लेकिन सबसे ताक़तवर सब्ज़ियों
Trending राजनीति राष्ट्रीय

बरेली बवाल प्रकरण में पुलिस ने दाखिल की एक और चार्जशीट, मौलाना तौकीर रजा समेत 38 आरोपी नामजद

बरेली बवाल: मौलाना तौकीर रजा समेत 38 आरोपी, पुलिस ने दाखिल की एक और चार्जशीट ANCवार्ता, ब्यूरो, बरेली बरेली में