दिल्ली: आज से यमुना में शुरू होगा क्रूज का सफर, सीएम रेखा गुप्ता करेंगी सेवा का शुभारंभ
Ancवार्ता,ब्यूरो,नई दिल्ली दिल्लीवासियों के लिए यमुना नदी में क्रूज की सैर का नया विकल्प शुरू होने जा रहा है। मंगलवार से सोनिया विहार में यमुना रिवर क्रूज सेवा की शुरुआत होगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता इस सेवा का शुभारंभ करेंगी।
मुख्यमंत्री सुबह 10:30 बजे सेवा का उद्घाटन करेंगी। पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा के अनुसार, यह क्रूज सोनिया विहार से जगतपुर स्थित शनि मंदिर तक संचालित होगा। इस पहल का उद्देश्य यमुना में पर्यटन को बढ़ावा देना और दिल्लीवासियों को मनोरंजन का नया अनुभव देना है।

