Delhi News FIR Trending

दिल्ली: 47 वर्षीय व्यक्ति ने खुद को आग लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट में युवती का जिक्र

दिल्ली: 47 वर्षीय व्यक्ति ने खुद को आग लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट में युवती का जिक्र

Ancवार्ता,ब्यूरो,नई दिल्ली दिल्ली के वजीरपुर औद्योगिक क्षेत्र में 47 वर्षीय संदीप ने खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली। वह उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर का रहने वाला था। पुलिस के अनुसार, संदीप एक फैक्टरी में काम करने वाली 20 वर्षीय युवती से बातचीत करता था। युवती ने कुछ समय पहले उससे बात करना बंद कर दिया था।

शुक्रवार को संदीप पेट्रोल लेकर फैक्टरी पहुंचा और युवती पर शादी का दबाव बनाने लगा। युवती के इनकार करने पर उसने खुद को आग लगा ली। कर्मचारियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें संदीप ने युवती को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है। मामले की जांच जारी है।

ANC Varta

About Author

You may also like

Trending ग्रामीण भारत

कुम्हड़ा के चमत्कारिक फायदे : आपकी थाली से सेहत तक का सफर

ANCवार्ता, दिल्ली कुम्हड़ा, जिसे आम बोलचाल में कद्दू कहा जाता है, हमारे किचन की सबसे सामान्य लेकिन सबसे ताक़तवर सब्ज़ियों
Trending राजनीति राष्ट्रीय

बरेली बवाल प्रकरण में पुलिस ने दाखिल की एक और चार्जशीट, मौलाना तौकीर रजा समेत 38 आरोपी नामजद

बरेली बवाल: मौलाना तौकीर रजा समेत 38 आरोपी, पुलिस ने दाखिल की एक और चार्जशीट ANCवार्ता, ब्यूरो, बरेली बरेली में