Delhi News Trending दुर्घटना

दिल्ली के लाजपत नगर में इमारत में लगी आग, एक कर्मचारी की मौत; दूसरा गंभीर रूप से घायल

दिल्ली के लाजपत नगर में इमारत में लगी आग, एक कर्मचारी की मौत; दूसरा गंभीर रूप से घायल

Ancवार्ता,ब्यूरो,नई दिल्ली दिल्ली के लाजपत नगर इलाके में गुरुवार को एक चार मंजिला इमारत में अचानक आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में एक कर्मचारी की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया।

जानकारी के अनुसार, आग लाजपत नगर-II स्थित जी-5 बिल्डिंग में लगी थी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। इमारत में कुछ लोगों के फंसे होने की जानकारी मिली थी, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

हादसे में गौरव नाम के एक कर्मचारी को बेसमेंट से बचाकर सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, प्रेम सिंह शर्मा नाम के दूसरे कर्मचारी को आग से जलने के कारण गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें सफदरजंग अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है।

ANC Varta

About Author

You may also like

Trending ग्रामीण भारत

कुम्हड़ा के चमत्कारिक फायदे : आपकी थाली से सेहत तक का सफर

ANCवार्ता, दिल्ली कुम्हड़ा, जिसे आम बोलचाल में कद्दू कहा जाता है, हमारे किचन की सबसे सामान्य लेकिन सबसे ताक़तवर सब्ज़ियों
Trending राजनीति राष्ट्रीय

बरेली बवाल प्रकरण में पुलिस ने दाखिल की एक और चार्जशीट, मौलाना तौकीर रजा समेत 38 आरोपी नामजद

बरेली बवाल: मौलाना तौकीर रजा समेत 38 आरोपी, पुलिस ने दाखिल की एक और चार्जशीट ANCवार्ता, ब्यूरो, बरेली बरेली में