दिल्ली: इन्फ्लुएंसर पर हमले की साजिश नाकाम, गैंगस्टर राशिद गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार
Ancवार्ता,ब्यूरो,नई दिल्ली दिल्ली में एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पर हमले की साजिश को पुलिस ने नाकाम कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने गैंगस्टर राशिद के गिरोह से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पांच पिस्टल बरामद की गई हैं।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों पर इन्फ्लुएंसर को निशाना बनाने की योजना में शामिल होने का आरोप है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया। हथियारों की बरामदगी के बाद पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों और साजिश से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही है।
पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हमले की योजना के पीछे क्या वजह थी और इस साजिश में अन्य लोग भी शामिल थे या नहीं।

