Delhi News Trending क्राइम

डिफेंस कंपनी के एमडी से 5 करोड़ की रंगदारी की मांग, गैंगस्टर रोहित गोदारा पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप

दिल्ली: डिफेंस कंपनी के एमडी से 5 करोड़ की रंगदारी की मांग, गैंगस्टर रोहित गोदारा पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप

Ancवार्ता,ब्यूरो,नई दिल्ली दिल्ली में एक डिफेंस कंपनी के संस्थापक और प्रबंध निदेशक साहिल लूथरा से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। साहिल लूथरा ने इस धमकी के पीछे गैंगस्टर रोहित गोदारा का हाथ होने का आरोप लगाया है।

जानकारी के मुताबिक, विजयन त्रिशूल डिफेंस सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड के एमडी साहिल लूथरा को 11 नवंबर की रात करीब 8 बजे धमकी मिली थी। इसके बाद उन्होंने 12 नवंबर को चाणक्यपुरी थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने अपनी और परिवार की सुरक्षा के लिए पुलिस से सुरक्षा मांगी है।

लूथरा का आरोप है कि उन्हें वर्ष 2024 से लगातार रंगदारी और जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने यह आशंका भी जताई है कि उनकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है और कंपनी की गोपनीय जानकारी लीक हो सकती है। पुलिस फिलहाल शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच और पुष्टि कर रही है।

ANC Varta

About Author

You may also like

Trending ग्रामीण भारत

कुम्हड़ा के चमत्कारिक फायदे : आपकी थाली से सेहत तक का सफर

ANCवार्ता, दिल्ली कुम्हड़ा, जिसे आम बोलचाल में कद्दू कहा जाता है, हमारे किचन की सबसे सामान्य लेकिन सबसे ताक़तवर सब्ज़ियों
Trending राजनीति राष्ट्रीय

बरेली बवाल प्रकरण में पुलिस ने दाखिल की एक और चार्जशीट, मौलाना तौकीर रजा समेत 38 आरोपी नामजद

बरेली बवाल: मौलाना तौकीर रजा समेत 38 आरोपी, पुलिस ने दाखिल की एक और चार्जशीट ANCवार्ता, ब्यूरो, बरेली बरेली में