पटना में दिखी भाजपा की ताकत, कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर बिहार की राजनीति का बड़ा मंच
अंकित शर्मा, ANCवार्ता,संवाददाता पटना, पटना में आयोजित जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की जयंती समारोह राजनीतिक और सामाजिक दृष्टि से खास रहा। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री और पार्टी के प्रदेश प्रभारी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम में कर्पूरी ठाकुर के सामाजिक न्याय, पिछड़ों और वंचितों के उत्थान के विचारों को याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि जननायक की नीतियां आज भी प्रासंगिक हैं और बिहार की राजनीति को दिशा देती हैं। समारोह में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आम लोग मौजूद रहे, जिससे आयोजन प्रभावशाली और संदेशपूर्ण बन गया। वीडियो पर क्लिक कीजिये … कर्पूरी ठाकुर