दिल्ली में लाइट की दुकान पर 10 लाख रुपये की चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार; पूछताछ में कबूला जुर्म
Ancवार्ता,ब्यूरो,नई दिल्ली राजधानी दिल्ली में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। यहां एक लाइट की दुकान को निशाना बनाकर चोरों ने करीब 10 लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान एक आरोपी ने चोरी की वारदात में शामिल होने की बात कबूल की है ।जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने लाइट की दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। दुकान से लाखों रुपये का सामान गायब होने के बाद मामले की शिकायत पुलिस से की गई। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपियों की पहचान करने के लिए प्रयास तेज किए।
जांच के दौरान पुलिस ने तीन संदिग्ध आरोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ में एक आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है, ताकि चोरी किए गए सामान की बरामदगी और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं का पता लगाया जा सके।

