दिल्ली व्यापार मेला: आज आखिरी दिन, पवेलियन से स्टॉल तक मेले की रौनक मोबाइल कैमरों में कैद
Ancवार्ता,ब्यूरो,नई दिल्ली नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले का आज, 27 नवंबर को आखिरी दिन है। मेले के अंतिम दिन भी बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंच रहे हैं। अलग-अलग राज्यों और देशों के पवेलियन से लेकर छोटे-बड़े स्टॉल तक हर जगह रौनक देखने को मिल रही है। लोग खरीदारी के साथ-साथ मेले की यादों को अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर रहे हैं।
व्यापार मेले में विभिन्न राज्यों की संस्कृति, कला, हस्तशिल्प और खानपान से जुड़े स्टॉल लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। कहीं पारंपरिक उत्पादों की खरीदारी हो रही है तो कहीं लोग अलग-अलग राज्यों के खास व्यंजनों का स्वाद ले रहे हैं। खूबसूरती से सजाए गए पवेलियन और रंग-बिरंगे स्टॉल के सामने लोग तस्वीरें और वीडियो बनाते नजर आ रहे हैं।
मेले के अंतिम दिन होने के कारण कई लोग इसे देखने का आखिरी मौका मानकर परिवार और दोस्तों के साथ पहुंच रहे हैं। व्यापार मेले की रौनक और यहां की यादों को लोग अपने मोबाइल कैमरों में संजो रहे हैं।

