Delhi News Politics Trending

संविधान दिवस पर पीएम मोदी ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं,

संविधान दिवस पर पीएम मोदी ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं, डॉ. अंबेडकर और संविधान सभा के सदस्यों को किया नमन

Ancवार्ता,ब्यूरो,नई दिल्ली देशभर में 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और भारतीय संविधान को देश के लोकतंत्र की अनमोल विरासत बताया। उन्होंने संविधान निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर और संविधान सभा के सभी सदस्यों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर अपने संदेश में कहा कि भारतीय संविधान देश के लोकतंत्र की अनमोल धरोहर है। यह विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में देश का मार्गदर्शन करता रहेगा। उन्होंने कहा कि संविधान दिवस संविधान निर्माताओं के योगदान को याद करने और उसमें निहित मूल्यों को मजबूत करने के संकल्प को दोहराने का अवसर है।

गौरतलब है कि हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है। इसी दिन वर्ष 1949 में संविधान सभा ने भारतीय संविधान को अपनाया था। हालांकि, संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ था। वर्ष 2015 से 26 नवंबर को आधिकारिक तौर पर संविधान दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।

ANC Varta

About Author

You may also like

Trending ग्रामीण भारत

कुम्हड़ा के चमत्कारिक फायदे : आपकी थाली से सेहत तक का सफर

ANCवार्ता, दिल्ली कुम्हड़ा, जिसे आम बोलचाल में कद्दू कहा जाता है, हमारे किचन की सबसे सामान्य लेकिन सबसे ताक़तवर सब्ज़ियों
Trending राजनीति राष्ट्रीय

बरेली बवाल प्रकरण में पुलिस ने दाखिल की एक और चार्जशीट, मौलाना तौकीर रजा समेत 38 आरोपी नामजद

बरेली बवाल: मौलाना तौकीर रजा समेत 38 आरोपी, पुलिस ने दाखिल की एक और चार्जशीट ANCवार्ता, ब्यूरो, बरेली बरेली में