Delhi News Trending क्राइम दिल्ली

दिल्ली में दो अलग-अलग जगहों पर फायरिंग, यमुना खादर में पुलिस मुठभेड़ के दौरान आरोपी घायल

दिल्ली में दो अलग-अलग जगहों पर फायरिंग, यमुना खादर में पुलिस मुठभेड़ के दौरान आरोपी घायल

Ancवार्ता,ब्यूरो,नई दिल्ली दिल्ली में बुधवार को दो अलग-अलग इलाकों में गोलीबारी की घटनाएं सामने आईं। पहली घटना उत्तर-पूर्वी दिल्ली के यमुना खादर इलाके की है, जहां पुलिस और एक आरोपी के बीच मुठभेड़ हो गई। वहीं, दूसरी घटना उत्तरी दिल्ली के लाहोरी गेट इलाके में हुई, जहां कुछ युवकों के बीच विवाद के दौरान गोली चल गई।

जानकारी के अनुसार, न्यू उस्मानपुर थाने के पास यमुना खादर क्षेत्र में उत्तर-पूर्वी जिले की स्पेशल स्टाफ टीम और आरोपी अमन गुर्जर के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान आरोपी के पैर में गोली लग गई। घायल अमन गुर्जर को इलाज के लिए जग प्रवेश चंद्र अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वहीं, लाहोरी गेट इलाके में कुछ लड़कों के बीच हाथापाई के दौरान फायरिंग हुई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। उत्तरी जिले की डीसीपी निहारिका भट्ट के मुताबिक, गोली लगने से एक छात्र के पैर की उंगलियों के पास चोट आई है। उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई गई है।

पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

ANC Varta

About Author

You may also like

Trending ग्रामीण भारत

कुम्हड़ा के चमत्कारिक फायदे : आपकी थाली से सेहत तक का सफर

ANCवार्ता, दिल्ली कुम्हड़ा, जिसे आम बोलचाल में कद्दू कहा जाता है, हमारे किचन की सबसे सामान्य लेकिन सबसे ताक़तवर सब्ज़ियों
Trending राजनीति राष्ट्रीय

बरेली बवाल प्रकरण में पुलिस ने दाखिल की एक और चार्जशीट, मौलाना तौकीर रजा समेत 38 आरोपी नामजद

बरेली बवाल: मौलाना तौकीर रजा समेत 38 आरोपी, पुलिस ने दाखिल की एक और चार्जशीट ANCवार्ता, ब्यूरो, बरेली बरेली में