कार्तिक मेले के लिए चलेंगी दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, रेलवे ने की विशेष व्यवस्था
Ancवार्ता,ब्यूरो,नई दिल्ली । कार्तिक मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए उत्तर रेलवे ने दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। ये ट्रेनें मुरादाबाद-गाजियाबाद और दिल्ली-हरिद्वार के बीच संचालित होंगी।
मुरादाबाद-गाजियाबाद स्पेशल ट्रेन 24 नवंबर को चलेगी, जबकि दिल्ली-हरिद्वार स्पेशल ट्रेन 24 और 25 नवंबर को दोनों दिशाओं में संचालित होगी। इन ट्रेनों का ठहराव कई प्रमुख स्टेशनों पर होगा।
इसके अलावा गढ़मुक्तेश्वर, कांकाठेर और अन्य स्टेशनों पर कई ट्रेनों को अतिरिक्त ठहराव दिया गया है। रेलवे ने बुलंदशहर-तिलक ब्रिज मेमू ट्रेन का विस्तार गढ़मुक्तेश्वर तक किया है। साथ ही चार अन्य स्पेशल ट्रेनों के फेरे भी बढ़ाए गए हैं। इन व्यवस्थाओं से मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को यात्रा में राहत मिलेगी।

